हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में बीती देर रात अखिलेश पाठक के घर में जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। उस समय घर में केवल छोटे बच्चे मौजूद थे। बच्चों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को बुलाया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद बच्चों और परिवार ने राहत की सांस ली।
बच्चों की सूझबूझ से टली अनहोनी और पुलिस व वन विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ऐसी स्थिति में लोगों को सांप से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और उसे खुद पकड़ने के बजाय पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।










