रचित हॉस्पिटल की अनोखी पहल,गांवों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को दे रहे उपचार

0
47

 

सिकंदराराऊ।ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रचित हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

रचित हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे अनेक बुजुर्ग और मरीज हैं, जो आर्थिक तंगी या आवागमन के साधनों की कमी के कारण आगरा और अलीगढ़ जैसे शहरों के अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

शिविर में डॉ. अंकित, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. साफिया, डॉ. कुलदीप सहित अन्य चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, सांस संबंधी बीमारियों, जोड़ों के दर्द, सर्दी-जुकाम और महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में परामर्श दिया जा रहा है। साथ ही घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण से संबंधित समस्याओं पर भी चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराई जा रही है।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने नजदीक ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जांच की सुविधा मिल रही है। रचित हॉस्पिटल की ओर से जरूरतमंद मरीजों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here