हाथरस में एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह के समर्थन में जुटे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी के कार्यकर्ता

0
80

 

हाथरस में आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवागढ़ के युवराज अम्बरीश पाल सिंह के समर्थन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी।

पार्टी के जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने हाथरस शहर में चुनावी कमान खुद संभाली। वह सुबह 6 बजे से ही बागला इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय नजर आए।

पार्टी की ओर से मतदाताओं से फोन के माध्यम से संपर्क करने के लिए टीम गठित की गई। साथ ही मतदाताओं को घरों से मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई, जिससे निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान कराया जा सके।

इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय पाठक, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर, जिला मंत्री अभिषेक पाठक, जय नारायण शर्मा, मनोज उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रहे। वहीं, संजीव गोयल ने ब्लॉक हाथरस पर अपनी सक्रियता दिखाई।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी के जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने दावा किया कि इस बार निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह भाजपा को 5 हजार से अधिक वोटों से हराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here