हाथरस में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 495 अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन की कार्यवाही पूरी कर ली गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा वर्ष 2025 में 41 हजार 424 होमगार्ड पदों पर चयन के क्रम में हाथरस जनपद के 495 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों में 396 पुरुष और 99 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
पुरुष अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन 12 से 17 अक्टूबर तक, जबकि महिला अभ्यर्थियों की प्रक्रिया 21 और 22 अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन, हाथरस में संपन्न कराई गई।
इस दौरान कुल 495 चयनित अभ्यर्थियों में से 5 अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे, जबकि 4 अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण के सभी चरणों के बाद असफल घोषित किया गया।
चिकित्सा परीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। अब नियुक्ति के संबंध में आगे की कार्रवाई होमगार्ड्स मुख्यालय, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुसार की जाएगी।










