हाथरस में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने दीप इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं का जायजा लिया। यहां पेंटिंग प्रतियोगिता में 80, भाषण में 10 और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इसके बाद ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया गया। यहां पेंटिंग में 42, भाषण में 7 और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
वहीं कम्पोजिट विद्यालय हतीसा में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 93 बच्चों ने हिस्सा लिया। सीडीओ ने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विकास और उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।










