हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव बिलार बॉर्डर के निकट बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रॉली में भरा धान सड़क पर बिखर गया।
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा।
पुलिस ने हाइड्रा और बुलडोजर की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली और सड़क पर बिखरे धान को हटवाया।हादसे के चलते सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।










