हाथरस। किन्नर समाज की गुरु मनीषा गुरु ने अपने ऊपर नमाज पढ़ने और मांस-मदिरा के सेवन के लिए दबाव बनाने संबंधी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म को मानती हैं और पूजा-पाठ के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेती हैं।
मनीषा गुरु का आरोप है कि क्षेत्र और हिस्सेदारी के विवाद के चलते उनके खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज में अलग-अलग धार्मिक और सामाजिक पृष्ठभूमि के लोग होते हैं। साथ ही, उन्होंने लिंग परिवर्तन कराकर समुदाय से जुड़ने वाले कुछ लोगों की गतिविधियों को लेकर भी चिंता जताई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
मनीषा गुरु ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि वह दोषी पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और यदि आरोप गलत साबित होते हैं तो आरोप लगाने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।










