हाथरस कांग्रेस की दिल्ली रैली की तैयारी तेज, गिरवर शर्मा बने कोऑर्डिनेटर

0
10

 

हाथरस। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को सफल बनाने के लिए हाथरस जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हाथरस कांग्रेस कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने की। बैठक में अलीगढ़ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरवर शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में गिरवर शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही उन्हें दिल्ली रैली की तैयारियों और संगठनात्मक समन्वय के लिए हाथरस का कोऑर्डिनेटर बनाया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने रैली में हाथरस से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की सामूहिक लड़ाई है। वहीं, गिरवर शर्मा ने कहा कि रैली की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने भी सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयारियों में जुटने की अपील की।

बैठक में मथुरा प्रसाद कुशवाह, संजीव अंधीवाल, श्री कृष्ण एडवोकेट, कपिल सिंह, अजय भारद्वाज, विश्वास, रामबृज सिंह, डॉ. शेर सिंह वरुण, रिंकू प्रधान, अविनाश पचौरी, रितेश सिंह, के.के. शर्मा एडवोकेट और देवेंद्र शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here