हाथरस में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कथित गलत चालान को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु ने मोर्चा खोल दिया है।
युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रौनक वार्ष्णेय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और आरआई राहुल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के जरिए किसान नेताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के गलत चालानों की निष्पक्ष जांच कराने और किसानों का उत्पीड़न रोकने की मांग की।
किसान नेताओं का कहना है कि खेती की बढ़ती लागत के बीच अनावश्यक चालान किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि कृषि और कमर्शियल वाहनों के दस्तावेजों और वास्तविक परिस्थितियों की जांच करने के बाद ही चालान की कार्रवाई की जाए।
भाकियू भानु ने चेतावनी दी है कि अगर 4 नवंबर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 5 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
अब देखना होगा कि किसान संगठन की मांगों पर परिवहन विभाग क्या कार्रवाई करता है।










