हाथरस एनएच 93 स्थित शिव धाम कॉलोनी में देर रात अज्ञात बदमाश ने खड़ी गाड़ियों को किया आग के हवाले, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

0
18

 

हाथरस के सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 93 स्थित शिव धाम कॉलोनी में रविवार की देर रात एक तड़के करीब 2:30 बजे एक अज्ञात सिरफिरे व्यक्ति ने कॉलोनी के बाहर पार्क की गई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने पहले कॉलोनी में खड़ी एक कार पर किसी ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव किया। इसके बाद वह थोड़ा आगे बढ़ा और वहां खड़ी दो अन्य कारों पर भी ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया।

गाड़ियों में अचानक आग की सूचना मिलने पर कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर भारी संख्या में कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सासनी कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here