हाथरस जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

0
66

 

हाथरस जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विधायक सदर एवं महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति अंजुला सिंह माहौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को कुल 352 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 140 हस्तचालित ट्राईसाइकिल, 21 व्हीलचेयर, 38 कान की मशीन, 2 ब्लाइंड स्टिक, 128 बैसाखी, 23 एमआर किट और 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल शामिल हैं।

इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलने के साथ उनकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव रखने के साथ पात्र लाभार्थियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here