भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर में निकाली गई प्रभात फेरी

0
19

 

हाथरस। भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी मोहल्ला माईयान से शुरू होकर नाई का नगला स्थित बालक दास बगीची पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसका आयोजन मेला संरक्षक अनुज वाल्मीकि और मेला अध्यक्ष अमरदीप कमल के नेतृत्व में किया गया। इसमें वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

प्रभात फेरी में डीजे के साथ भगवान महर्षि वाल्मीकि के जयकारे गूंजते रहे। रास्ते में कई स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

आयोजकों ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को आगरा रोड स्थित मोहल्ला माईयान से भगवान महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here