हाथरस के डॉ. मोहित अग्निहोत्री का सम्मान, गोरखपुर में मिला बेस्ट क्लिनिशियन अवार्ड

0
30

 

हाथरस। जन सहयोग कल्याण समिति की ओर से हाथरस के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहित अग्निहोत्री का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर और संस्था का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. मोहित अग्निहोत्री को गोरखपुर में बेस्ट क्लिनिशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से हाथरस का नाम चिकित्सा जगत में रोशन हुआ है। समिति के पदाधिकारियों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज की सेवा करते रहेंगे।

इस अवसर पर जन सहयोग कल्याण समिति के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित अतुल शर्मा, प्रदेश सचिव दिवाकर दत्त उपाध्याय, प्रदेश पदाधिकारी पंडित चंद्रमोहन कौशिक, सह सचिव ऋषभ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाजहित में जनकल्याणकारी कार्य करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here