अमोल चंद पब्लिक स्कूल में एक्टिव लर्निंग पर कार्यशाला आयोजित, शिक्षकों को दिए प्रभावी शिक्षण के टिप्स

0
127

 

सिकंदराराऊ (हाथरस)। जीटी रोड स्थित अमोल चंद पब्लिक स्कूल में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से एक्टिव लर्निंग विषय पर एक दिवसीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक एवं गतिविधि आधारित बनाना रहा। इस दौरान शिक्षकों को बताया गया कि किस प्रकार विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से शिक्षा प्रदान की जा सकती है। साथ ही विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने, कक्षा में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा शिक्षण को अधिक व्यावहारिक बनाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में शिक्षकों को कई गतिविधियों के माध्यम से एक्टिव लर्निंग की बारीकियों को समझाया गया, जिससे वे अपने विद्यालयों में इन तकनीकों का उपयोग कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को बेहतर बना सकें।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने शिक्षण की नवीन पद्धतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से परिचित कराने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here