हाई टेंशन लाइन जी चपेट में आकर झुलसा मजदूर,अस्पताल में उपचार जारी

0
20

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र की ढकपुरा रोड पर शनिवार सुबह मकान निर्माण के दौरान 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 19 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और मकान स्वामी ने उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय प्रियांशु पुत्र नोहरे सिंह निवासी गांव झुगुरा, थाना चंदपा, सुबह मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करने गया था। वह मकान की छत पर काम कर रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया।

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसका इलाज शुरू कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here