हाथरस में मतदाता पुनरीक्षण केंद्रों का डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने किया निरीक्षण

0
11

 

हाथरस में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने विभिन्न पुनरीक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुरसान ब्लॉक के संविलियन विद्यालय लहरा, प्राथमिक विद्यालय बरसै और सासनी के के.एल. जैन इंटर कॉलेज स्थित केंद्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों यानी बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने घर-घर सर्वे कर पात्र नागरिकों को चिह्नित करने और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करने को कहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के जरिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से किसी का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 मिलने पर मौके पर सत्यापन जरूर किया जाए और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाए।

डीएम ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी की भागीदारी लोकतंत्र को सशक्त बनाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन नवंबर माह में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here