उत्तर-मध्य रेलवे के डीजीएम अतुल मिश्रा ने हाथरस किला रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

0
7

 

हाथरस। उत्तर मध्य रेलवे के डीजीएम अतुल कुमार मिश्रा ने शनिवार को हाथरस किला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जर्जर क्वार्टरों को हटाकर मैरिज हॉल बनाने और व्यावसायिक उपयोग से रेलवे की आय बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पौधारोपण, प्लेटफॉर्म ऊंचा करने, प्रकाश व्यवस्था और यात्री सुविधाएं बेहतर करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान नई ट्रेनों के संचालन की मांग भी रखी गई। प्रस्तावित हाथरस किला-दिल्ली-श्रीनगर-जम्मू मेल (डुप्लीकेट) को जल्द शुरू करने की मांग की गई।

हाथरस किला-नई दिल्ली-रेवाड़ी-गूगामेड़ी पैसेंजर को कालिंदी एक्सप्रेस के खाली रैक से चलाने तथा हाथरस किला-दिल्ली-बारामूला मार्ग पर प्रतिदिन पार्सल ट्रेन चलाने का सुझाव दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here