हाथरस में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण

0
12

 

हाथरस में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 2 नवंबर को सदर तहसील क्षेत्र में आबकारी टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान नगला सड़क, माधव विहार कॉलोनी इगलास रोड और टुकसान स्थित शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

टीम ने शराब दुकानों के आसपास संचालित परचून की दुकानों पर भी जांच की, ताकि अवैध रूप से शराब की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

अभियान के दौरान मौजूद लोगों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी की सूचना आबकारी विभाग या स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।

विभाग ने सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 14405 भी जारी करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here