विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने मनाया हुतात्मा बलिदान दिवस, कारसेवकों को दी श्रद्धांजलि

0
7

सिकंदराराऊ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड सिकंदराराऊ की कार्यकारिणी द्वारा राम जन्मभूमि आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारसेवकों की स्मृति में हुतात्मा बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 30 अक्टूबर एवं 2 नवंबर 1990 को अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान हुई पुलिस फायरिंग में वीरगति को प्राप्त कारसेवकों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राय सिंह यादव ने की तथा संचालन बजरंग दल के जिला सहसंयोजक लकी शर्मा एवं प्रखण्ड मंत्री मोनू महेश्वरी ने किया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सक्सैना उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता भानू प्रताप सक्सैना ने अपने संबोधन में कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास त्याग, तपस्या, संघर्ष और समर्पण की प्रेरणादायी गाथा है। जिन कारसेवकों ने श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

प्रखण्ड उपाध्यक्ष राम प्रताप जी एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिन वीर बलिदानियों के कारण आज हम सभी भगवान श्री राम के भव्य दर्शन उनके भव्य मन्दिर में कर पा रहे है, उन सभी हुतात्माओं के प्रति हम सभी को आदर और कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए।

संगोष्ठी में उपस्थित सभी दायित्ववान पदाधिकारियों एवं गणमान्य बंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर हुतात्मा कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके त्याग और समर्पण को नमन किया। संगोष्ठी में 22 नवम्बर 2026 से प्रारंभ होने वाले हिन्दू हित चिन्तक अभियान को अधिकाधिक प्रभावी बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का समापन श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना, संगठनात्मक एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, प्रखंड अध्यक्ष राय सिंह ,जिला सहसंयोजक लकी शर्मा ,जिला सह मंत्री पवन जी, सह जिला गौ रक्षा प्रमुख नीरू यादव, प्रखण्ड विशेष सम्पर्क प्रमुख विमल जी,प्रखंड मंत्री मोनू महेश्वरी, प्रखंड संयोजक उदय प्रताप, प्रखंड उपाध्यक्ष अनेक पाल सिंह, जयपाल सिंह ,निधीश राज वार्ष्णेय , राम प्रताप जी,दीपक सक्सेना, उदय सक्सेना, करन वार्ष्णेय, वीरेंद्र सिंह ,सुनील जी, गोविंद ठाकुर, पवन कश्यप, सहित अनेक गण मान्य प्रबुद्ध बन्धु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here