हाथरस में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर किया नमन

0
33

 

हाथरस में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नई तहसील के सामने स्थित इंदिरा गांधी पार्क में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

हाथरस में 31 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित विवेक उपाध्याय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मदेव शर्मा, अशोक गुप्ता और अजीत गोस्वामी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने किया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित विवेक उपाध्याय ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहस, नेतृत्व क्षमता और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि आज संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने कहा कि दोनों महान नेताओं का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मथुरा प्रसाद, संजीव आंधीवाल, श्रीकृष्ण एडवोकेट, सान्तुन सेंगर, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप तेनुगुरिया, रामनाथ सिंह जाटव, विनोद सहयोगी, चन्द्रभान सिंह, शशांक पचौरी और राहुल कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here