हाथरस में तीन पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, सीओ नगर ने समारोह आयोजित कर दी भावभीनी विदाई

0
18

 

हाथरस। पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद शनिवार को जनपद के तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में सादा विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने सेवानिवृत्त होने वाले उपनिरीक्षक ओमकार प्रसाद, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार और लीडिंग फायरमैन हरिवंश को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाई और रामायण एवं गीता भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान तीनों पुलिसकर्मियों ने पुलिस विभाग में अपनी सेवाओं के दौरान के अनुभव साझा किए। सीओ नगर हिमांशु माथुर ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समर्पित किया है। अब सेवानिवृत्ति के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताएं और स्वस्थ एवं प्रसन्न रहकर जीवन की नई पारी की शुरुआत करें।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग की ओर से हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा।

समारोह में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here