हाथरस। आगामी त्योहारों को देखते हुए आबकारी विभाग द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और शराब की दुकानों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत 30 अक्टूबर को आबकारी विभाग की टीम ने शिखरा, गुटेरा, नौगांव और नयाबाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित देशी और कंपोजिट शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किया।

इस दौरान दुकानों की व्यवस्थाओं की जांच की गई। साथ ही दुकान संचालकों को कैंटीन में साफ-सफाई बनाए रखने और दुकानों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश और जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक सादाबाद अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।










