हाथरस।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई।
इसी क्रम में हाथरस जिले के करीब 1 लाख 70 हजार किसानों के बैंक खातों में लगभग 34 करोड़ रुपये की सम्मान निधि भेजी गई। इस अवसर पर विकास भवन स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित सहित कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को योजना की जानकारी दी और किसान सम्मान निधि की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।










