हाथरस में शनिवार को तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने की। उन्होंने समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के संबंध में जानकारी ली।
मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने मीडिया को बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 35 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को उचित राहत उपलब्ध कराई जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।










