सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
8

 

हाथरस में सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

19 सितंबर को जिला खेल कार्यालय हाथरस की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान स्टेडियम के प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधे रोपे।

कार्यक्रम में उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव सहित दीपा कश्यप, सुजी यादव, अंसार हुसैन, वर्षा रानी, सीमा सागर, असलम खां और सुनील मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here