हाथरस के सासनी क्षेत्र में गुरुवार शाम सड़क पर अचानक आए अज्ञात पशु से बाइक टकरा गई, हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।

घटना गांव भोजगढ़ी के पास शाम करीब साढ़े छह बजे की है, जहां अघोना, इगलास निवासी दिनेश पुत्र ओमप्रकाश अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे।

रास्ते में अचानक सामने आए अज्ञात पशु से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दिनेश घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल दिनेश को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे।
यहां चिकित्सक डॉ. शुभम ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।










