पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

0
13

 

हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के नगला मंशा गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के 28 वर्षीय युवक चंद्रशेखर का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेतों में नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने शव को पेड़ पर लटका देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के अनुसार, उन्होंने चंद्रशेखर को रात करीब 2 बजे तक घर पर सोते हुए देखा था, जिसके बाद वह खेतों की ओर चला गया था।

घटना की सूचना मिलते ही चंदपा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत को लेकर परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


वहीं, चंद्रशेखर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि परिवार में दो बच्चे हैं और आगामी 25 नवंबर को उसकी बहन की शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, लेकिन चंद्रशेखर की अचानक हुई मौत से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here