सिकंदराराऊ में क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने फीता काटकर किया शुभारंभ

0
21

सिकंदराराऊ में टूर्नामेंट का विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने फीता काटकर किया शुभारंभ

हाथरस। सिकंदराराऊ नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर आयोजित हो रहे खेल टूर्नामेंट का विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नगर में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। आज नगर के मैदान में खेलने वाले युवा भविष्य में बड़े स्तर पर खेलकर सिकंदराराऊ क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।

वहीं, टूर्नामेंट आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी कई दिनों तक चलेगी। उन्होंने नगर क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों को देखकर बच्चों और युवाओं को भी खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने तथा भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here