हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा द्वारा हाथरस में संगठन विस्तार के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 नए लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। अभियान के तहत जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर और जिला मीडिया प्रभारी उज्ज्वल गौतम ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों के संगठन से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी।
अभियान के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने सभी 35 नए सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही समाज में भाईचारा, एकता और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।










