पंडित गया प्रसाद महाराज की 134वीं जयंती पर घंटाघर मंदिर में सजा छप्पन भोग, दीपों से जगमगाया परिसर

0
20

 

हाथरस।पंडित गया प्रसाद जी महाराज की 134वीं जन्म जयंती के अवसर पर हाथरस शहर के घंटाघर चौक स्थित पंडित गया प्रसाद जी महाराज के मंदिर में भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में छप्पन भोग सजाया गया और भव्य आरती कर श्रद्धालुओं ने महाराज जी के चरणों में शीश नवाया।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। भव्य आरती से पूर्व मंदिर परिसर को दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस दौरान पंडित आशीष शर्मा ने स्वयं मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किए और हाथरस शहर की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

दीपों की रोशनी से जगमगाते मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। छप्पन भोग और भव्य आरती के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम नजर आया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पंडित गया प्रसाद जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here