विधायक बीरेंद्र सिंह राणा के प्रयासों से सड़क निर्माण को मंजूरी, ग्रामीणों में खुशी की लहर

0
24

 

हाथरस के सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को एक और गति मिलने जा रही है। विधायक बीरेंद्र सिंह राणा के प्रयासों से पी.वी. किलोमीटर 186 से आलमपुर, लिहा एवं वाजिदपुर मार्ग के निर्माण कार्य को शासन से स्वीकृति मिल गई है।

इस सड़क मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही यातायात सुगम होगा और आसपास के गांवों का संपर्क बेहतर होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

मार्ग को स्वीकृति मिलने पर विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर सुनील, राजकुमार, देवेंद्र, सौरभ, सुभाष सहित अन्य लोगों ने विधायक का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here