26 नवंबर को लखनऊ में निकलेगी संविधान रक्षा यात्रा, हाथरस से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन

0
17

 

26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली संविधान रक्षा यात्रा में हाथरस के कांग्रेसजन भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संविधान रक्षा यात्रा के जिला कोऑर्डिनेटर एवं अलीगढ़ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरवर शर्मा ने बताया कि यात्रा लखनऊ के नेहरू भवन से शुरू होकर गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद एनसीसी भवन होते हुए हजरतगंज स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगी। यहां बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

गिरवर शर्मा ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। वहीं, जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की नींव है और हर नागरिक के वोट का अधिकार सुरक्षित रखना जरूरी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेमंत सेंगर, मथुरा प्रसाद कुशवाह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी ने अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों से 26 नवंबर को लखनऊ पहुंचकर संविधान रक्षा यात्रा में शामिल होने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here