सिकंद्राराऊ में 57वीं गंगा स्नान यात्रा संपन्न, हजारों श्रद्धालु 30 बसों से हुए रवाना

0
11

 

हाथरस के सिकंद्राराऊ में 57वीं गंगा स्नान यात्रा का आयोजन किया गया। श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए रवाना हुए। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एटा रोड स्थित समिति के कैंप कार्यालय से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने बताया कि मां गंगा मैया और भगवान भोलेनाथ मनकामेश्वर की कृपा से समिति द्वारा प्रत्येक माह चतुर्दशी और पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को निःशुल्क गंगा स्नान कराया जाता है। इस बार भी श्रद्धालुओं को लेकर करीब 30 बसें रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाता और गंगा स्नान के बाद सभी को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी समिति की ओर से की जाती है।

वहीं, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सूरज भैया ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद बना रहा तो वह आगे भी क्षेत्र की जनता के बीच प्रेम, सेवा और संवेदना के साथ निरंतर उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here