हाथरस। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव जाटोई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।

बताया गया है कि गांव के कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 65 से 70 वर्ष बताई जा रही है।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास के साथ ही मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।










