सिकंद्राराऊ के हिम्मतपुर गांव में किसान के घर लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

0
29

 

हाथरस। सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में मंगलवार रात एक किसान के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया।

पीड़ित किसान केसर देव पुत्र लक्ष्मी नारायण ने बताया कि आग की चपेट में आने से डबल बेड, एलईडी टीवी, फ्रिज, ड्रेसिंग टेबल, परिवार के कपड़े और घर का अन्य कीमती सामान पूरी तरह जल गया। पीड़ित के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित किसान ने जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराने और सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को हुए नुकसान से उबरने और भरण-पोषण में राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here