संदिग्ध परिस्थितियों में 38 वर्षीय विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
28

 

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला अहियापुर कला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 38 वर्षीय रिचा का शव सोमवार शाम घर के अंदर फंदे पर लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलने पर दिल्ली से मायके पक्ष के परिजन देर रात हाथरस पहुंचे।

रिचा की शादी वर्ष 2015 में मनीष से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति मनीष अकाउंटेंट है। मंगलवार को रिचा की भाभी साक्षी ने पति और अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मनीष दहेज में मकान और रुपये की मांग को लेकर रिचा को प्रताड़ित करता था। रिचा ने इसकी शिकायत भी की थी। साक्षी ने आरोप लगाया कि मनीष के किसी अन्य महिला से संबंध थे और रिचा के साथ मारपीट भी की जाती थी। उनके मुताबिक, रिचा के शरीर पर चोट के निशान भी थे। मायके पक्ष ने आशंका जताई कि रिचा की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे पर लटकाया गया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here