हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में 11 नवंबर को मानवेन्द्र की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार को एसओजी और चंदपा पुलिस की संयुक्त टीम की चंदपा-महमूदपुर ब्राह्मणान मार्ग पर बंबे के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी गोपाल के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान दूसरे आरोपी उदयवीर को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पांच पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।










