हाथरस में दो बाइकों की भिड़ंत, महिला सहित तीन घायल, एक हायर सेंटर रेफर

0
17

 

हाथरस में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतिसा-भगवंतपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

हादसे में सिकंदराराऊ निवासी मुनेश, उनकी पत्नी नेहा और उनके पिता घायल हो गए। तीनों बाइक से किसी काम के सिलसिले में कलेक्ट्रेट जा रहे थे।

गांव हतिसा-भगवंतपुर के निकट उनकी बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 पीआरबी पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुनेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here