मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में बिछड़ी 3 वर्षीय मासूम, हाथरस पुलिस ने माता-पिता से मिलाया

0
24

हाथरस के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान परिजनों से बिछड़ी करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची को हाथरस पुलिस ने सकुशल उसके परिवार से मिला दिया।

समारोह में करीब दो हजार लोगों की भीड़ के बीच बच्ची अकेली घूमती हुई पुलिसकर्मियों को मिली। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित भीड़ से बाहर निकाला और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को इसकी जानकारी दी।

बच्ची की कम उम्र होने के कारण वह अपने माता-पिता के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही थी। इस पर एसपी ने बच्ची से बेहद प्यार और आत्मीयता के साथ बातचीत कर उसे सहज किया और परिजनों की तलाश शुरू कराई। पुलिस के प्रयासों से बच्ची के माता-पिता का पता चल गया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की मौजूदगी में मासूम बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर माता-पिता ने राहत की सांस ली और हाथरस पुलिस व जिला प्रशासन का आभार जताया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से बिछड़ा परिवार एक बार फिर मिल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here