सिकंदराराऊ में गोपाष्टमी पर जगह-जगह हुआ गौ पूजन, गौसेवा और संरक्षण का लिया संकल्प

0
60

 

हाथरस। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मंगलवार को सिकंदराराऊ नगर में गौसेवा और सनातन संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता का पूजन किया।

इस दौरान गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई गई और गुड़, हरा चारा सहित विभिन्न खाद्य सामग्री खिलाकर पूजा-अर्चना की गई। कार्यकर्ताओं ने गौ माता के समक्ष नमन कर गौसेवा, गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गोपाष्टमी का पर्व हमें गौ माता के प्रति श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से निराश्रित और बेसहारा गोवंश की देखभाल करने तथा गौ संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

नगर के विभिन्न स्थानों पर हुए गौ पूजन कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here