ट्रेन की चपेट में आकर युवक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
12

 

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गंगौली रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान एटा जिले के जलेसर क्षेत्र के गांव पवरा निवासी रामप्रवेश पुत्र भीकम सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, रामप्रवेश राजस्थान में नौकरी करता था। उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। सोमवार रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होने के बाद वह घर से निकल गया था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उसका शव रेलवे फाटक के पास मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here