हाथरस।जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में कराए गए पौधरोपण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पौधरोपण स्थलों का सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगामी वृक्षारोपण अभियान-2027 के दृष्टिगत अभी से उपयुक्त स्थलों का चयन करने और पौधरोपण के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने को कहा।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विकास और स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं, जिला गंगा समिति के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।










