हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की हुई दर्दनाक मौत, दो युवक हुए घायल

0
36

 

हाथरस में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर गांव गंगचौली के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मोहल्ला बाला पट्टी निवासी अजय अपने दो साथियों विनीत और हरीश के साथ बाइक से जलेसर में एक कार्यक्रम की फोटोग्राफी करने जा रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 20 वर्षीय अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनीत और हरीश का उपचार जारी है।

अजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here