त्योहारों को लेकर हाथरस पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चलाया सघन चेकिंग अभियान

0
13

 

हाथरस में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

वहीं वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन और व्यापारियों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट प्रसारित न करने की हिदायत दी।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here