हाथरस जनपद के खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के लिए आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग किया। जिला स्पोर्ट्स अधिकारी के अनुसार, प्रदेशीय जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल और सीनियर पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन ट्रायल जितेंद्र सिंह ने लिया, जबकि सीनियर पुरुष वर्ग वॉलीबॉल के ट्रायल गौरव, हर्षित उपाध्याय, सीमा सागर और असलम खां द्वारा लिए गए। पूरी प्रक्रिया उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर दीपा कश्यप भी मौजूद रहीं।
बास्केटबॉल में चयनित खिलाड़ी अमन, अनमोल, ललित और विराट कुमार हैं। वहीं, सीनियर पुरुष वर्ग वॉलीबॉल में रोहित रावत, अखिलेश, अंशुल, अमित, चन्द्रवीर सिंह, हिमांशु राजपूत, सुमित कुमार, अवनीश शर्मा, जोहिब खां और आदित्य शर्मा का चयन किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करना है। प्रदेशीय सीनियर पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर तक बस्ती में तथा प्रदेशीय जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर तक अलीगढ़ में आयोजित होगी।










