12 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

0
46

 

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रम नगला में 12 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को गांव ले गए।

जानकारी के अनुसार, गांव रम नगला निवासी निहाल सिंह का 12 वर्षीय बेटा ईशान घर से साइकिल चलाने जा रहा था। इसी दौरान उसकी मां ने उसे साइकिल चलाने से मना कर दिया। इसके बाद किशोर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक उसकी आवाज नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला।

परिजन आनन-फानन में उसे बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here