शॉर्ट सर्किट से दीक्षित एग्रीकल्चर वर्कशॉप में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

0
34

 

हाथरस के सिकंदरा राव में भीषण अग्निकांड, दीक्षित एग्रीकल्चर वर्कशॉप में लगी आग।अलीगढ़ रोड स्थित वर्कशॉप में रात करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

वर्कशॉप से धुआं उठता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शटर खोलकर देखा तो अंदर रखा सामान धू-धू कर जल रहा था।आग इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान स्वामी विशाल दीक्षित का आरोप है कि 112 नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन कॉल नहीं लग सकी।आग की चपेट में आकर ग्रीस के डिब्बे और वर्कशॉप के उपकरण जलकर खाक हो गए।

इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here