हाथरस में तीन बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, पांच लोग घायल।

0
77

 

हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित हाजीपुर के पास तीन मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हाजीपुर निवासी दंपति सहित पांच लोग घायल हो गए, जबकि सासनी थाना क्षेत्र के चंदैया निवासी एक युवक की मौत होने की सूचना है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ललित शर्मा पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

घायलों की गंभीर हालत देखते हुए इंस्पेक्टर ललित शर्मा ने मानवीय पहल करते हुए बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इंस्पेक्टर की इस तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here