हाथरस में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव, गौशाला में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन

0
20

 

हाथरस। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के अवसर पर 10 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः श्रीकृष्ण गौशाला हाथरस में सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे के मध्य गोवर्धन महाराज के जयकारों और संगीतमय भजनों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज का पूजन करने के साथ गौशाला में गौमाताओं की पूजा की। गौशाला में पूजन का कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहा। वहीं संध्याकाल में शहर के अधिकांश घरों में परिवार के सदस्यों ने मिलकर गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की।

श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ने सपरिवार गोवर्धन महाराज की सात परिक्रमा लगाई। इस दौरान ‘गोवर्धन बाबा की जय’, ‘पूंछरी के लोटा की जय’ और ‘श्रीकृष्ण बलदेव की जय’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इसके बाद निर्धारित समय शाम 5:31 से 5:57 बजे के मध्य विधि-विधान से पूजा-पाठ, आरती और वंदन किया गया। अंत में गोवर्धन बाबा की ठोड़ी से प्राप्त दुग्ध का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here