सिकंदराराऊ में पुलिस की सक्रियता से जाम से मिली राहत, सड़क पर उतरे सीओ और थाना प्रभारी

0
32

 

हाथरस के सिकंदरा राव नगर में पुलिस की सक्रियता से यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है।नगर में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला।

क्षेत्राधिकारी अमित पाठक और थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराते नजर आए।दोनों अधिकारियों ने मौके पर यातायात का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस की सक्रियता के चलते वाहनों का आवागमन सुचारु हुआ और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिली।पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here